Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsLudhiana: Civil Hospital में मैडीकल करवाने आए युवक पर दूसरे गुट के...
spot_img

Ludhiana: Civil Hospital में मैडीकल करवाने आए युवक पर दूसरे गुट के लोगों ने किया हमला

लोगों ने पुलिस व डॉक्टरों की मौजूदगी में ही उसे पीटना शुरू कर दिया।

सिविल अस्पताल में मंगलवार देर रात झगड़े के बाद मैडीकल करवाने आए युवक पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया। अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में ही आरोपियों ने डॉक्टरों व पुलिस की मौजूदगी में ही युवक से बुरी तरह मारपीट की और उसे बालों से पकड़कर घसीटा। बाद में ही किसी तरह पुलिस ने उसे छुड़वाया। इस सारी वारदात की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें आरोपी युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर सिविल अस्पताल में मरीजों व डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
बता दें कि कुछ अर्से पहले भी कुछ लोगों ने अस्पता ल में मैडीकल करवाने आए 19 वर्षीय युवक को सरेआम तेजधार हथियारों से काटकर उसकी हत्या कर दी थी। गांव मेहरबान के रहने वाले पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि सारा विवाद पतंग कटने को लेकर शुरू हुआ। उसने बताया कि गांव के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले गांव में हमला किया और ईंटे बरसाई। वह मैडीकल के लिए सिविल अस्पताल आया। यहां आरोपी उसके पीछे आ गए। वह सिविल अस्पताल के एमेरजेंसी वार्ड में था। तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
उन लोगों ने पुलिस व डॉक्टरों की मौजूदगी में ही उसे पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करना चाहा,लेकिन हमलावर उसे पीटकर बालों से घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गए। किसी तरह लोगों ने उन्हें वहां से हटाया। गुरमीत का कहना है कि इसके बाद जब वह मैडीकल करवाकर बाहर निकला, तो अस्पताल परिसर में ही साइकिल स्टैंड के निकट आरोपियों ने उसे फिर घेरकर पीटा। गुरमीत का कहना है कि एमरजैंसी वार्ड में पुलिस वाले भी थे, लेकिन हमलावरों ने कोई परवाह नहीं की। मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img