Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsलोहड़ी के मौके पर चिंगारी से मकान में लगी भीषण आग, परिवार...
spot_img

लोहड़ी के मौके पर चिंगारी से मकान में लगी भीषण आग, परिवार के दो सदस्यों की दम घुटने से मौत

अमृतसर के थाना बी डिवीजन के अधीन पड़ते माहना सिंह चौक स्थित चूहड़ गली में लोहड़ी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया।

अमृतसर के थाना बी डिवीजन के अधीन पड़ते माहना सिंह चौक स्थित चूहड़ गली में लोहड़ी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। आग लगने से वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी की मौत हो गई। आग लगने की वजह लोहड़ी के मौके पर जलाई गई आग की चिंगारी बताई जा रही है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की सात आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आग इतनी भड़क चुकी थी कि काबू पाना काफी मुश्किल था। घर के मालिक पहली मंजिल पर सो रहे थे। आग लगने पर सारा परिवार छत पर चढ़कर शोर मचाने लगा।
पहले परिवार ने छत पर लगी टंकी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही थी। पहली मंजिल पर वृद्ध पिता और उनकी दिव्यांग बेटी सो रहे थे। वह उठकर भाग नहीं सके। लोगों ने बताया कि दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। अन्य लोगों को पड़ोसियों ने छतों के जरिए घर से बाहर निकाल। सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। दो सदस्यों के साथ परिवार का काफी माली नुकसान भी हुआ। पीड़ित परिवार ने सरकार से इंसाफ की मांग की है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img