Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab News: कड़ाके की सर्दी के बीच पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान,...
spot_img

Punjab News: कड़ाके की सर्दी के बीच पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, आज इस जिले में रहेगी छुट्टी

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड के बीच पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है।

माघी मेले के आयोजन को देखते हुए राज्य सरकार ने 14 जनवरी को श्री मुक्तसर साहिब जिले में स्थानीय छुट्टी घोषित कर दी है। इस संबंध में पंजाब सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
श्री मुक्तसर साहिब में आज क्या-क्या रहेगा बंद
सरकारी आदेश के अनुसार, श्री मुक्तसर साहिब जिले के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन, सरकारी संस्थान और सरकारी शिक्षण संस्थान आज बंद रहेंगे। यह निर्णय माघी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

माघी मेले में उमड़ती है भारी भीड़
हर साल माघी मेले के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री मुक्तसर साहिब पहुंचते हैं। श्रद्धालु शहर के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर मत्था टेकते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और प्रशासनिक गतिविधियों पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होती है, जिसे देखते हुए यह छुट्टी घोषित की गई है।
सूचना के प्रसार के लिए सरकार के निर्देश
राज्य सरकार ने इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट को निर्देश दिए हैं कि इस फैसले की जानकारी प्रेस, रेडियो और टेलीविजन माध्यमों के जरिए आम जनता तक पहुंचाई जाए। साथ ही, इस आदेश को पंजाब सरकार के ऑर्डिनरी गजट में प्रकाशित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
ठंड का असर और स्कूलों की स्थिति
गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई इलाकों में तापमान शून्य के आसपास पहुंच गया है। पंजाब में जहां आज से स्कूल दोबारा खुलने जा रहे हैं, वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img