Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsभारत के 4 बड़े खिलाड़ियों को लगी चोट, चारों टीम से बाहर
spot_img

भारत के 4 बड़े खिलाड़ियों को लगी चोट, चारों टीम से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 4 दिन में 3 खिलाड़ी चोट की वजह से खो दिए हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की. विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर की बेहतरीन पारियों ने टीम को जीत दिलाई. वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया चोट के जंजाल में फंस गई है. उसके 4 बड़े खिलाड़ी चोट का शिकार हो गए हैं. इसमें से तीन तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा हैं, वहीं एक खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहा था. आइए आपको बताते हैं पिछले 4 दिनों में किन 4 बड़े खिलाड़ियों पर चोट की मार पड़ी है.

वॉशिंगटन सुंदर बाहर

टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में ही चोटिल हो गए. ये खिलाड़ी साइड स्ट्रेन से पीड़ित हो गया जिसके बाद वो अब बचे हुए दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह किसे टीम इंडिया में जगह मिलेगी, इसका खुलासा अबतक नहीं हुआ है. जल्द ही बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है.

ऋषभ पंत बाहर

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. इस खिलाड़ी को शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई. पंत की कमर के ऊपर गेंद लग गई थी. उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिला है.

तिलक वर्मा को चोट

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी चोट लगी हुई है. ये खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुआ. उनके लोअर एब्डॉमिनल्स में खिंचाव आया जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी. इस सर्जरी की वजह से वो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे.

सरफराज खान की उंगली टूटी

विजय हजारे में सरफराज खान को भी चोट लग गई. इस खिलाड़ी की उंगली टूट गई है और उन्हें बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भेजा गया है. इस चोट की वजह से वो विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल से भी बाहर हो गए.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img