Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: Model Town के दुकानदारों ने CM MANN से लतीफपुरा का बंद...
spot_img

Jalandhar: Model Town के दुकानदारों ने CM MANN से लतीफपुरा का बंद रास्ता खुलवाने की मांग रखी

ख्यमंत्री ने मॉडल टाउन शॉपकीपर्ज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि इस समस्या का जल्द ही समाधान होगा।

मॉडल टाउन शॉपकीपर्ज वैल्फेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज अध्यक्ष राजीव दुग्गल की अगुवाई में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिला। इस दौरान सभी दुकानदारों ने मुख्यमतंत्री के समक्ष लंबे समय से बंद पड़े लतीफपुरा के रास्ते का मुद्दा रखा।
राजीव दुग्गल ने बताया कि ये रास्ता पिछले काफी समय से लोगों की तरफ से बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से यहां सुबह-शाम ट्रैफिक जाम बना रहता है। राजीव दुग्गल ने आगे बताया कि यहां आसपास कई प्रमुख स्कूल, गुरुद्वारा साहिब, श्मशानघाट और कई घनी आबादी वाले इलाके स्थित हैं और रास्ता बंद रहने की वजह से बड़ी तादाद में लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं।
राजीव दुग्गल ने कहा कि चंद लोगों की वजह से पूरे शहर को परेशानी हो रही है क्योंकि सारा ट्रैफिक लोड दूसरी सड़क पर आ गया है जोकि पहले से ही काफी संकरी है। इसलिए लोगों की परेशानी और ट्रैफिक जाम की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए इस रास्ते को जल्द से जल्द खुलवाया जाए।
मुख्यमंत्री ने मॉडल टाउन शॉपकीपर्ज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि इस समस्या का जल्द ही समाधान होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस मौके पर वरिंदर मलिक, जसविंदर सिंह, ललित त्रिखा, सुनील चोपड़ा व अन्य दुकानदार मौजूद थे।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img