Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsShreyas Iyer को काट लेता कुत्ता, आखिरी मौके पर कर दिया ऐसा
spot_img

Shreyas Iyer को काट लेता कुत्ता, आखिरी मौके पर कर दिया ऐसा

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर करीब ढाई महीने लंबे ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट रहे हैं.

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर करीब ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटने के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट के कारण बाहर चल रहे अय्यर अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करने जा रहे हैं. हालांकि, उनकी वापसी एक बार फिर टल सकती थी क्योंकि एक कुत्ते का शिकार होने से वो बाल-बाल बच गए. टीम इंडिया से जुड़ने के लिए वडोदरा पहुंचने से पहले एक कुत्ते को दुलारने की अय्यर की कोशिश उन पर भारी पड़ने जाती.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें श्रेयस अय्यर अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे, जब उनका एक फैन के कुत्ते से आमना-सामना हुआ. अय्यर ने पहले एक छोटी बच्ची को ऑटोग्राफ दिया और फिर आगे बढ़ने लगे. वहीं एक और फैन मौजूद थी, जिनके हाथ में सफेद रंग का कुत्ता था. उन्होंने अय्यर से कहा कि आपका फैन मिलने आया है.

कुत्ते के हमले में बच गए अय्यर

अब टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की तरह अय्यर को भी कुत्तों से काफी लगाव है और उन्होंने खुद अपने घर में एक डॉग रखा हुआ है. ऐसे में इस कुत्ते को देखकर भारतीय उप-कप्तान उसे दुलारने के लिए अपना हाथ बढ़ाया लेकिन तभी कुत्ते ने तेजी से उनके हाथ को पकड़कर काटने की कोशिश की. मगर अय्यर भी सतर्क थे और उन्होंने तुरंत अपना हाथ झटक लिया. इतने में वो फैन भी पीछे हट गई और वहां हर कोई हैरान रह गया.

फिर टल जाती टीम इंडिया में वापसी

हालांकि, अय्यर ने इस घटना पर किसी तरह की नाराजगी या गुस्सा जाहिर नहीं किया और हंसते हुए इसे टालकर आगे बढ़ गए. मगर उनके लिए ये घटना खतरनाक साबित हो सकती थी क्योंकि हाल के वक्त में वो फिटनेस जैसी समस्याओं से जूझते नजर आए हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक अच्छा कैच लपककर उन्होंने टीम इंडिया को सफलता दिलाई थी लेकिन इस चक्कर में उन्हें गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते वो करीब ढाई महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाए. ऐसे में यहां हल्की से लापरवाही उन्हें भारी पड़ सकती थी और इस सीरीज से भी उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता था.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img