Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab: घने कोहरे में भी SSF जवान आम लोगों के लिए...
spot_img

Punjab: घने कोहरे में भी SSF जवान आम लोगों के लिए कैसे साबित हो रहे वरदान, विस्तार से जानें

पंजाब में SSF आने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है.

पंजाब में सर्दियों के बीच घना कोहरा यातायात के लिए घातक बना हुआ है. लेकिन प्रदेश की नई सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) 24 घंटे पेट्रोलिंग और तेज रिस्पॉन्स टीमों के साथ ज़ीरो विजिबिलिटी के अभियान में जुटी है. ताकि कोहरे के चलते किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो. आपको बता दें कि 2024 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे भारत की पहली स्पेशल रोड सेफ्टी फोर्स के रूप में लॉन्च किया.
गौरतलब है कि SSF के जवान पंजाब में जगह-जगह मुख्य सड़कों पर तैनात हैं, जहां कोहरे के चलते किसी प्रकार के हादसे हो सकते हैं. इन खतरनाक जगहों पर हाई-टेक गाड़ियों, स्पीड डिटेक्शन और इमरजेंसी मेडिकल हेल्प से लैस जवान मौजूद हैं.

SSF जवानों के लिए सुरक्षा के नियम

स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक और रोड सेफ्टी एएस राय ने इस संबंध में SSF जवानों के लिए सुरक्षा के नियम और आम लोगों के लिए निर्देश जारी किया है. निर्देश के मुताबिक SSF की पेट्रोल गाड़ियों को घने कोहरे में ब्लिंकर लगाकर चलती हुई दिखाना है, जवान स्पीड गन, अल्कोमीटर और ई-चालान मशीनों के साथ चेकपॉइंट पर रहेंगे, कोहरे से ढकी सड़कें, चेतावनी बोर्ड के साथ SSF की मौजूदगी रहेगी, महिला SSF जवान ड्यूटी पर रहेंगी, SSF कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल्स को कोऑर्डिनेट करेंगे, हादसे वाले इलाके अब SSF की निगरानी में होंगे.

SSF जवानों से पूछे गए सवाल

1. कोहरे में सबसे बड़ी मुश्किल क्या है और आप सड़कों पर ज़ीरो विज़िबिलिटी में इसे कैसे हैंडल करते हो?
2. क्या आपने ऐसा कोई हादसा देखा जहां SSF की तेज़ पहुंच से किसी की जान बची हो? उस अनुभव के बारे में बताओ.
3. लोगों को कोहरे में सुरक्षित यात्रा के लिए आप क्या सलाह देते हो, और हादसे वाली जगह पर SSF कितनी जल्दी पहुंच सकती है?

आम लोगों के लिए संदेश

1. क्या आपको पता है कि पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स सड़कों पर 24×7 पेट्रोलिंग करती है? क्या इससे आपकी सुरक्षा का एहसास बढ़ा है?
2. कोहरे के सीज़न मे सड़कों पर यात्रा करते वक्त सबसे ज़्यादा किस चीज़ का डर लगता है, और क्या आपको लगता है कि SSF जैसी फोर्स की ज़रूरत है?
3. SSF ने कोहरे के दौरान इमरजेंसी में कैसे मदद की—क्या आपने खुद या आपके जानने वाले ने इनकी मदद देखी है? अपना अनुभव शेयर करो.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img