Sunday, November 8, 2026
HomeLatest News‘धुरंधर’ से डर गए अक्षय कुमार! अजय देवगन के बाद पोस्टपोन कर...
spot_img

‘धुरंधर’ से डर गए अक्षय कुमार! अजय देवगन के बाद पोस्टपोन कर ली अपनी ये बड़ी फिल्म?

अक्षय कुमार इस वक्त फुल स्पीड से आगे बढ़ रहे हैं. साथ ही अपकमिंग फिल्मों का काम निपटा रहे हैं.

अक्षय कुमार के लिए साल 2025 मिलाजुला रहा है. जहां चार फिल्में रिलीज हुईं और कोई भी बॉक्स ऑफिस पर पिटी नहीं. ‘स्काईफोर्स’ से शुरू हुआ ये सिलसिला ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ तक गया. इस वक्त एक्टर के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं, जिनका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. 2026 में वो दो बार प्रियदर्शन के साथ धमाल मचाएंगे. तो ‘वेलकम टू द जंगल’ को भी अगले साल के लिए तैयार किया जा रहा है. फिलहाल अक्षय कुमार तेजी से अपनी अपकमिंग फिल्मों का काम निपटा रहे हैं. इसी बीच एक बड़ा अपडेट मिल रहा है. क्या अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार ने भी DHURANDHAR 2 के रास्ते से हटने का फैसला कर लिया है? क्या एक्टर की 2026 में रिलीज होने वाली ये बड़ी फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है. जानिए सबकुछ यहां.
इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान देखने को मिल रहा है. 27 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म भारत से 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. जबकि, दुनियाभर से पहले ही 1000 करोड़ पार कर चुकी है. पर इस फिल्म की कमाई हर बढ़ते दिन के साथ कम नहीं हो रही, बल्कि बढ़ती ही जा रही है. रणवीर सिंह की फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा. जो ईद की विंडो है और इसी दिन यश की ‘टॉक्सिक’ भी आ रही है. साथ ही पहले अजय देवगन की ‘धमाल 4’ भी आने वाली थी, पर उन्होंने फिल्म को हटा लिया. तो फिर अक्षय कुमार क्यों और कौनसी फिल्म को हटाने की प्लानिंग किए बैठ गए हैं?

अक्षय कुमार की कौनसी फिल्म हो रही पोस्टपोन?

अक्षय कुमार के खाते में इस वक्त जो बड़ी फिल्में हैं, उनमें BHOOT BANGLA भी शामिल है. जिसे प्रियदर्शन बना रहे हैं और बालाजी मोशन पिक्चर्स वाले पैसा लगा रहे हैं. जब फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था, तब बताया गया कि 2025 में ही फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा. लेकिन फिर दिसंबर, 2024 में ही अक्षय कुमार का एक और पोस्टर जारी किया गया. जिसमें भूत बंगला की नई रिलीज डेट लिखी थी- 2 अप्रैल, 2026. अब एक रिपोर्ट से पता लगा कि अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी पिक्चर की रिलीज डेट बदलने की प्लानिग कर रहे हैं. दरअसल वो 2026 की शुरुआत में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की वजह से यह फैसला लिया गया है.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च, 2026 को लाया जाएगा. जिसके 2 हफ्ते बाद ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को रिलीज करना था. पर अब लगता है कि ‘धुरंधर’ का तूफान देखकर अक्षय कुमार खुद ही पीछे हट रहे हैं. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिल्म को आगे के लिए शिफ्ट करने के लिए तैयार हैं. जल्द ही मेकर्स की तरफ से भी जानकारी दे दी जाएगी. लेकिन अबतक पोस्टपोन को लेकर मेकर्स की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है. हालांकि, अक्षय के सामने सिर्फ एक चुनौती नहीं है. क्योंकि ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट 3 अप्रैल 2026 है, जिसका ऐलान पहले ही इमरान हाशमी कर चुके हैं. दो फिल्मों के बीच फंसकर अक्षय कुमार को बस नुकसान होगा.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img