Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsTeam India ने Sri Lanka का किया सूपड़ा साफ, 5-0 से जीती...
spot_img

Team India ने Sri Lanka का किया सूपड़ा साफ, 5-0 से जीती टी20 सीरीज

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की.

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कमाल की टक्कर देखने को मिली. मुकाबले की शुरुआत भारतीय टीम के लिए कुछ खास नहीं रही, फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक कमाल की पारी खेलकर टीम की वापसी करवाई. फिर रन चेज के दौरान श्रीलंका की ओर से भी कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिन गेंद में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दबाव में दमदार खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की और सीरीज में 5-0 से बाजी मार ली.

हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी

श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया के शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 41 रन पर गंवा दिए. फिर 77 रन तक पहुंचे-पहुंचे आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद हरमनप्रीत कौर के बल्ले से एक शानदार पारी देखने को मिली. हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. उन्होंने ये रन 158.13 की स्ट्राइक रेट से बनाए. इस दौरान अरुंधति रेड्डी ने 11 गेंद पर 27 रन बनाए और अमनजोत कौर ने 21 रनों का योगदान दिया. जिसके चलते भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाने में कामयाब रही.
श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 11 रन खर्च करके 2 विकेट हासिल किए. रश्मिका सेव्वांडी और चामरी अटापट्टू भी 2-2 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहीं. निमाशा मीपेज ने भी 1 सफलता अपने नाम की.

15 रनों से जीती टीम इंडिया

176 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और कप्तान चामरी अटापट्टू 2 रन बनाकर आउट हो गईं. लेकिन इसके हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने शानदार बल्लेबाजी की. इमेशा दुलानी ने 39 गेंदों पर 50 रनों की एक तेज पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. वहीं, हसिनी परेरा ने 42 गेंदों पर 65 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया. जिसने श्रीलंका की जीत की उम्मीद जगा दी. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और श्रीलंका को 20 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन पर रोक दिया. जिसके चलते भारतीय टीम ने ये मैच 15 रनों से अपने नाम कर लिया और सीरीज में भी 5-0 से बाजी मार ली.
खास बात ये रही कि हरमनप्रीत कौर ने इस दौरान 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. जिसमें दीप्ति शर्मा का खास विकेट भी शामिल रहा. दीप्ति शर्मा का ये टी20 इंटरनेशनल में 152वां विकेट था, इसी के साथ वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गईं.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img