Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsराणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब के DGP को किया तलब
spot_img

राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब के DGP को किया तलब

राणा बलाचौरिया हत्याकांड मामले से जुड़ी अहम खपबर सामने आई है।

 राणा बलाचौरिया हत्याकांड मामले से जुड़ी अहम खपबर सामने आई है। दरअसल, मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि कबड्डी मैच के आयोजन के लिए क्या विधिवत मंजूरी ली गई थी या नहीं।
इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और वहां कितने पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को निर्धारित की गई है, जिसमें DGP को कोर्ट के सवालों का जवाब देना होगा। गौरतलब है कि 15 दिसंबर को मोहाली में आयोजित कबड्डी कप के दौरान राणा बलाचौरिया की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग द्वारा लिए जाने की बात सामने आई है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि राणा का किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं था और कुछ लोग इस घटना के जरिए सुर्खियों में आने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
आपको बता दें कि, गत 15 दिसंबर को मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान सेल्फी लेने के बहाने आए 2 युवकों ने राणा बलाचौरिया को गोली मार दी। इस दौरान कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर के सिर में गोली मारी गई जोकि उसके मुंह से बाहर निकली। मौके पर कबड्डी खिलाड़ी राणा  बलाचौरिया जमीन पर गिर गया और अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img