Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab मौसम Update: अगले 4 दिन भारी ठंड, मौसम विभाग ने जारी...
spot_img

Punjab मौसम Update: अगले 4 दिन भारी ठंड, मौसम विभाग ने जारी कर दी नई चेतावनी

ठंड का जोर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और महानगर जालंधर का न्यूनतम तापमान

ठंड का जोर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और महानगर जालंधर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा 25 व 26 दिसम्बर के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी की गई और 28 दिसंबर तक ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया गया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पंजाब का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री (गुरदासपुर) में रिकार्ड किया गया है। वहीं, अगले 2 दिनों के लिए जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक तापमान में और गिरावट होगी जिससे ठिठुरने वाली सर्दी बढ़ेगी। अनुमान के मुताबिक नववर्ष से पहले तापमान में गिरावट होना बताया गया है और धुंध बढ़ेगी। वहीं, पंजाब के सरहदी इलाकों में धुंध का जोर देखने को मिला। दिन ढलने के साथ ही कई इलाकों को धुंध ने अपनी आगोश में ले लिया और शाम होते-होते ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा। खासतौर पर देर शाम हाइवे पर जगह-जगह धुंध देखने को मिली जिसकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आई।
मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के मुताबिक पंजाब ऑरेंज अलर्ट जोन में दिखाया गया है व ‘शीत लहर’ की चेतावनी जारी की गई है। इस सर्दी से लोग का प्रभावित होना तय है जिसके चलते मौसम विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी जारी की जा रही है। सर्दी से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाए कर रहे है और अधिक कपड़े पहन रहे हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img