Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsAlert पर पंजाब! DGP ने सभी पुलिस कमिश्नरों व एस.एस.पीज. को जारी...
spot_img

Alert पर पंजाब! DGP ने सभी पुलिस कमिश्नरों व एस.एस.पीज. को जारी किए सख्त Order

क्रिसमिस और नववर्ष को निकट देखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य भर मे सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है

क्रिसमिस और नववर्ष को निकट देखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य भर मे सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है और सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्ररों और एस.एस.पीज. को दिशा-निर्देश जारी करके अपने-अपने क्षेत्राधिकार में पड़ते संवेदनशील इलाकों में गहन सुरक्षा-व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अगले कुछ दिनों तक लगातार ऑनलाइन बैठकें करने और उन्हें चुस्त-दुरुस्त बनाने का भी निर्णय लिया है।
डी.जी.पी. ने कहा कि सीमावर्ती जिलों जैसे अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन आदि मे सुरक्षा की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि एक तो सीमावर्ती क्षेत्रों में धुंध का मौसम होने के कारण सीमा पार से देश व समाज विरोधी तत्वों को अपनी गतिविधियां तेज करने का मौका मिलता है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस उच्चाधिकारियों से कहा है कि वह अपने क्षेत्रों में नाइट डोमिनैंस आप्रेशन को तेज करें जिससे कि देश विरोधी तत्वों को लगातार यह संदेश मिले कि जमीनी स्तर पर पुलिस की उपस्थिति मौजूद है। उन्होंने राज्य में प्रविष्ट होने वाले मार्गों पर चैकिंग अभियान तेज करने के भी आदेश जारी किए हैं और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की पूरी तरह से चैकिंग करने के लिए कहा गया है।
विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों की अंतर्राज्यीय सीमा पर विशेष रूप से चैकिग करने के लिए कहा गया है। पंजाब पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले ही सैकंड लाइन आफ डिफैंस की भूमिका निभा रही है। इन क्षेत्रों में भी स्थापित किए गए पुलिस नाकों को और मजबूत बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। धुंध के मौसम को देखते हुए डी.जी.पी. ने जनवरी और फरवरी दोनों महीनों में बार्डर के नजदीक पड़ते सभी इलाकों में सुरक्षा और बढ़ा दी है। इन क्षेत्रों में स्थित पुलिस थानों को भी रात के समय विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img