Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab : 11 मासूम बच्चों का किया गया रेस्क्यू, प्रशासन ने जारी...
spot_img

Punjab : 11 मासूम बच्चों का किया गया रेस्क्यू, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 तीसरे दिन लुधियाना के विभिन्न इलाकों में 11 मासूम बच्चों को रैस्क्यू किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जीवन जोत प्रोजैक्ट 2.0 के तहत बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए गए अभियान के तीसरे दिन लुधियाना के विभिन्न इलाकों में 11 मासूम बच्चों को रैस्क्यू किया गया। जिला प्रोग्राम अधिकारी गुरमीत सिंह और जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रश्मि सैनी की अगुवाई में जिला टास्क फोर्स की टीमों ने दुर्गा माता मंदिर, भाई रणधीर सिंह नगर, जमालपुर सैक्टर 32, फील्ड गंज, शीतला माता मंदिर, भाई वाला चौक, भारत नगर चौक, विश्वकर्मा चौक, चीमा चौक और वर्धमान चौक जैसे क्षेत्रों में छापेमारी की। 3 दिनों में कुल 29 बाल भिखारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चों से भीख मंगवाने वाले सरगनाओं द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य को खतरे में डाला जा रहा था। जीवन जोत प्रोजैक्ट 2.0 का उद्देश्य बच्चों को भीख मांगने और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाना और उन्हें शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना है। जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 और नंबर 96468-01323 तथा 93192-67958 जारी किए हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img