Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsDelhi से Mumbai जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, टेक-ऑफ...
spot_img

Delhi से Mumbai जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, टेक-ऑफ करते ही इंजन में खराबी

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि आज (22-12-2025) दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को, टेक-ऑफ के बाद वापस दिल्ली में उतारना पड़ा है.

एयर इंडिया के एक और विमान की एमरजेंसी लैंडिग हुई है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को, टेक-ऑफ के बाद एक टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराया गया है.
हालांकि, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित विमान से बाहर आए. सोमवार सुबह टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उसे वापस दिल्ली में ही लैंड कराना पड़ा. चूंकि दो इंजन वाले विमान एक इंजन पर भी सुरक्षित रूप से लैंड कर सकते हैं, इसलिए VT-ALS दिल्ली लौट आया और कोई हादसा नहीं हुआ. फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक विमान ने सुबह 6.10 बजे AI 887 के रूप में मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और लगभग 6.52 बजे वापस आ गया था.

एयरलाइन ने क्या जानकारी दी?

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI 887 के क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत एक टेक्निकल दिक्कत के कारण टेक-ऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौटने का फैसला किया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों और क्रू को उतार दिया गया है. एयर इंडिया इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगता है.”
एयरलाइन ने ये भी बताया कि विमान की ज़रूरी जांच की जा रही है और दिल्ली में एयर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों को तुरंत मदद दे रही है और उन्हें जल्द ही उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.

एयर इंडिया में लगातार आ रहे ऐसे मामले

12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट 171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद से लंदन जाते हुए हुए टैक-ऑफ करने के बाद क्रैश हो गया था. इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे. जिसमें से सिर्फ एक शख्स की जान बच पाई. इस हादसे के बाद से सभी एयर लाइन सुरक्षा का ख्याल रख रही हैं, फिर भी एयर इंडिया में इमरजेंसी लैंडिग्स का सिल-सिला रुक नहीं रहा है.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img