Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsबांग्लादेश में दीपू दास की हत्या पर भड़की Raveena Tandon, बोलीं- हिंसा...
spot_img

बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या पर भड़की Raveena Tandon, बोलीं- हिंसा को कोई सही नहीं ठहरा सकता

बांग्लादेश में भड़की हिंसा के दौरान दीपू दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई.

बांग्लादेश में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने भारत में भी लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना में दीपू दास नाम के एक युवक की भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक अल्पसंख्यक समुदाय से था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा और दुख दोनों देखने को मिल रहा है. अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपना गुस्सा जताया है
इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसी हत्याएं बेहद शर्मनाक हैं. रवीना ने कहा कि दुख की बात यह है कि कुछ लोग ऐसी हत्याओं को भी सही ठहराने की कोशिश करेंगे. उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ये दिखाया गया है कि बांग्लादेश में जिस हिंदू व्यक्ति के शव को जलाया गया, उसके खिलाफ ईश निंदा का कोई सबूत नहीं मिला.

तेजी से हो रहा है वायरल

रवीना टंडन ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी हाल में हिंसा को जायज नहीं ठहराया जा सकता. एक्ट्रेस का ये पोस्ट लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपू दास पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था. इसके बाद कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और भीड़ ने युवक पर हमला कर दिया. मारपीट इतनी ज्यादा थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दीपू को रस्सी से बांध कर फांसी लगा दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

क्या हुआ है पूरा मामला

बांग्लादेश में बहुत दिनों से हिंसा भड़का हुआ है, ये सब तब शुरू हुआ जब स्टूडेंट लीडर उस्मान हादी को गोली मार दिया गया. कुछ नकाबपोश बदमाश ने उन्हें गोली मार दी थी, जिसके बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत के बाद से लोगों में गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया. रवीना टंडन के अलावा कई अन्य सेलिब्रिटीज और आम लोगों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है. कई यूजर्स ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img