Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में बड़ा सड़क हादसा, घने कोहरे के कारण 2 बसों की...
spot_img

Jalandhar में बड़ा सड़क हादसा, घने कोहरे के कारण 2 बसों की जोरदार टक्कर

पंजाब में घने कोहरे के कारण कई सड़क हादसे हो रहें है।

बता दें कि आज जालंधर-लुधियाना हाईवे पर गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें पंजाब रोडवेज की बस और एक प्राइवेट बस आपस में टकरा गई। हादसा तब हुआ जब सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए।
कोहरे ने बढ़ाई जोखिम की स्थिति
जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर इंडियन ऑयल डिपो से सामान लेकर फ्लाईओवर की ओर बढ़ रहा था। पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की जालंधर डिपो-1 बस के ड्राइवर ने कोहरे की वजह से ट्रक को समय रहते नहीं देखा और बस उससे टकरा गई। इस टक्कर के बाद पीछे से आ रही नरवाल ट्रांसपोर्ट की बस भी रोडवेज बस से भिड़ गई। इस घटना के कारण मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
घायल अधिकारी और लंबा ट्रैफिक जाम
हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन पंजाब रोडवेज के दो अधिकारी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। राज्य में घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी लगभग शून्य हो गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img