Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsNora Fatehi का हुआ कार एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया Health...
spot_img

Nora Fatehi का हुआ कार एक्सीडेंट, एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया Health Update

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का मुंबई के अंबोली लिंक रोड के पास एक सड़क हादसा हो गया था।

इस एक्सीडेंट में नोरा को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि उनकी हालत अब ठीक है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब नोरा फतेही सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने जा रही थीं। उसी दौरान एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में विनय सकपाल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में संदेह जताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार अंदर तक हिल गई
हादसा काफी गंभीर था। टक्कर का असर इतना ज्यादा था कि नोरा को गाड़ी के अंदर जोर का झटका लगा। इस दौरान उनका सिर कार के दरवाजे से टकरा गया।
नोरा फतेही ने दिया हेल्थ अपडेट
एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने खुद अपने फैंस को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा “हैलो, मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। आज मेरा एक सीरियस कार एक्सीडेंट हुआ था। शराब के नशे में एक शख्स ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। असर बहुत ज्यादा था और मैं बुरी तरह हिल गई थी। मेरा सिर दरवाजे से टकराया था।”
‘मैं जिंदा हूं, बस हल्की चोटें आई हैं’
नोरा ने आगे कहा, “मैं जिंदा हूं और ठीक हूं। मुझे सिर्फ थोड़ी चोटें आई हैं और हल्की सूजन है। लेकिन मैं ठीक हूं। मैं भगवान की बहुत आभारी हूं। ये हादसा बहुत बुरा भी हो सकता था।नोरा फतेही ने इस मौके पर शराब पीकर ड्राइविंग को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा “इसीलिए आपको शराब पीकर कभी गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। मुझे शराब से नफरत है।” नोरा ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें शराब या किसी भी तरह के नशे से दूरी रखना पसंद है। उन्होंने कहा—“सच कहूं तो मुझे शराब, ड्रग्स या गांजा जैसी कोई भी चीज पसंद नहीं है, जो इंसान को अलग मानसिक हालत में ले जाए। मैं ऐसी चीजों को बढ़ावा नहीं देती और इनके आसपास रहना भी पसंद नहीं करती। आपको शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। यह 2025 है और फिर भी मुझे इस बारे में बात करनी पड़ रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img