Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsSanju Samson की तूफानी बल्लेबाजी का ‘साइड इफेक्ट’, एक शॉट और अंपायर...
spot_img

Sanju Samson की तूफानी बल्लेबाजी का ‘साइड इफेक्ट’, एक शॉट और अंपायर चारों खाने चित

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला गया था.

 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया. भारत ने आखिरी मुकाबला 30 रनों से अपने नाम कर लिया. आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए. संजू ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक ताबड़तोड़ शॉट खेला, जिससे अंपायर रोहन पांडे घायल हो गए. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

संजू के शॉट से मैदानी अंपायर घायल

साउथ अफ्रीका की ओर से ड्वेन फरेरा 9वां ओवर फेंक रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर संजू ने ताबड़तोड़ शॉट खेला. शॉट इतना तेज था कि फरेरा गेंद को लपक नहीं सके. इसके बाद गेंद फरेरा के हाथों को टच करती हुई अंपायर की टांग पर लगी फिर अंपायर रोहन पांडे दर्द से कहराने लगे और मैदान पर लेट गए.
इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने अंपायर की मदद की. संजू सैमसन और साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम अंपायर का हालचाल लेने के लिए तुरंत उनके पास पहुंचे थे. इस घटना के बाद खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था. वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने साझा किया है.

संजू ने बैटिंग में दिखाया दम

शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद संजू सैमसन को पांचवें टी-20 मैच में मौका मिला था. इस मैच में संजू ने शानदार बल्लेबाजी की और 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 2 छक्के भी अपने नाम किए. संजू ने इस पारी की बदौलत अपने 1 हजार टी-20 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए.
उनके अलावा तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 73 और हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 231/5 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 201/8 रन बनाए और 30 रनों से मुकाबला भारत ने जीत लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा भी जमाया.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img