Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsHardik-Tilak की तूफानी बल्लेबाजी के आगे ढेर हुई South Africa, India...
spot_img

Hardik-Tilak की तूफानी बल्लेबाजी के आगे ढेर हुई South Africa, India ने जीती सीरीज

 19 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विशाल स्कोर बनाया था. हार्दिक पांड्या के अलावा तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया. भारत ने 30 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली.

भारत ने बनाया था विशाल स्कोर

सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए तूफानी अंदाज में 63 रनों की साझेदारी की. संजू के बल्ले से 22 गेंदों में 37 रन निकले, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या का तूफान आया. तिलक वर्मा ने 42 गेंदों में 1 छक्का और 10 चौके की मदद से 73 रन बनाए. जबकि हार्दिक पांड्या ने भारत की ओर से टी-20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 16 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी. उन्होंने 25 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए थे.

साउथ अफ्रीका को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा रीजा हेंड्रिक्स ने 12 गेंदों में 13 रन बनाए. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 17 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. इसके बाद डेविड मिलर 14 गेंदों में 18 रन बनाकर चलते बने. साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान के बाद 201/8 रन बना सकी.

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश ने 3 ओवर में 44 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिली.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img