Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsIndia बनाम South Africa का चौथा टी20 रद्द, धुंध के कारण...
spot_img

India बनाम South Africa का चौथा टी20 रद्द, धुंध के कारण नहीं हो सका टॉस

आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच रद्द हो गया है।

घन कोहरे और धुंध के चलते टॉस नहीं हो पाया, जिसके बाद मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया। चौथा मुकाबला इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाना था।
बता दें कि, भारत 2-1 से आगे है, इसलिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने को बेताब है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बरकरार रहने के लिए जीत की तलाश में होगी। जानकारी के अनुसार शाम 6.30 बजे मैच को कोहरे की वजह से रोका जाता है, तो इस बात की संभावना कम है कि शाम बढ़ने के साथ हालात बेहतर होंगे।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20आई में दोनों टीमें अब तक 34 बार भिड़ चुकी हैं:-
भारत की जीत: 20 मैच
दक्षिण अफ्रीका की जीत: 13 मैच
बेनतीजा: 1 मैच
पिछले 9 टी20 मुकाबलों में भारत ने 7 बार जीत हासिल की है। ऐसे में भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।
मैच प्रिडिक्शन
हमारा प्रिडिक्शन मीटर भारत को 60-40 के अनुपात में फेवरेट बता रहा है। दक्षिण अफ्रीका कड़ी चुनौती दे सकता है, लेकिन लखनऊ की परिस्थितियां भारतीय गेंदबाजों के हक में लग रही हैं।
इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट
शाम को ठंड और कोहरा छाने की संभावना है, जिससे शुरुआत में ही ओस का असर दिख सकता है। हालिया टी20 मैचों में बड़े स्कोर नहीं बने। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी, जबकि पुरानी गेंद पर स्पिनर हावी होंगे। लो-स्कोरिंग थ्रिलर की उम्मीद है।
दोनों की संभावित खिलाड़ी
भारत
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे/वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉ
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img