Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsRana Balachauria हत्याकांड में Punjab Police का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का...
spot_img

Rana Balachauria हत्याकांड में Punjab Police का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का ENCOUNTER

Rana Balachauria हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को मार गिराया। बताया गया है कि यह बदमाश मशहूर कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल था। इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस मुलाजिमों को भी गोली लगी है। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

मारे गए शूटर की पहचान
एनकाउंटर में मारे गए बदमाश की पहचान हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरपिंदर सिंह ने राणा बलाचौरिया की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारी जल्द ही पूरी जानकारी साझा करेंगे।

कैसे हुई थी राणा बलाचौरिया की हत्या
सोमवार शाम मोहाली के सोहाना इलाके के सेक्टर-82 स्थित मैदान में मशहूर कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस समय हुई जब राणा मैदान में मौजूद थे।

सेल्फी के बहाने मारी गोली
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह हत्या पूरी तरह से पहले से प्लान की गई थी। बाइक पर सवार होकर आए दो शूटर राणा के पास पहुंचे और सेल्फी लेने के बहाने उनके करीब आ गए। इसके बाद 30 बोर पिस्टल से राणा के सिर में गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गैंगवार से जुड़ा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि राणा बलाचौरिया की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से नजदीकी संबंधों के कारण की गई। पुलिस के अनुसार, राणा और जग्गू भगवानपुरिया के बीच कबड्डी टूर्नामेंटों को लेकर आपसी टाईअप था। इसी वजह से विरोधी गैंगों से रंजिश चल रही थी, जो इस हत्या की वजह बनी।

अमृतसर में भी बड़ी कार्रवाई
राणा बलाचौरिया हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी करण को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा निर्मलजीत और मंदीप को भी पुलिस ने पकड़ा है।

एनकाउंटर के बाद गिरफ्तारी
तीनों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस की गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि राणा बलाचौरिया हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले में और भी खुलासे किए जा सकते हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img