Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, कांग्रेस-बीजेपी और अकाली दल का...
spot_img

Punjab निकाय चुनाव में AAP का दबदबा, कांग्रेस-बीजेपी और अकाली दल का हुआ ये हाल

पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना जारी है.

पंजाब में रविवार को प्रदेश की कुल ब्लॉक समिति की कुल 2,838 सीटों पर चुनाव पूरे कराए गए थे. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत कई राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया. इस चुनाव के नतीजों को आज मतगणना हो रही है. कई जगहों के नतीजे अब तक सामने आ चुके हैं. तो कई जगहों पर आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं.
चुनाव नतीजों में अब तक जिला परिषद की 347 सीटों में से 18 पर AAP आगे चल रही है. इसके अलावा ब्लॉक समिति की बात की जाए तो कुल 2,838 सीटों में से 263 पर AAP आगे है. 9 सीटों पर कांग्रेस और 4 पर अकाली दल, 1 पर बीजेपी और 2 पर अन्य आगे चल रहे हैं.
पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के नतीजे आज थोड़ी देर में साफ हो जाएंगे. यहां सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इन चुनाव नतीजों पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं.

8 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत

पंजाब के निकाय चुनाव में इस बार कुल 2682 सीटों और जिला परिषद की 342 सीटों पर चुनाव संपन्न कराए गए हैं. ब्लॉक समिति की बात की जाए तो सभी सीटों पर लगभग 8300 से ज्यादा उम्मीदवार हैं. वहीं जिला परिषद की सीटों पर 1200 से ज्यादा उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. खास बात ये रही कि इस चुनाव 196 प्रत्याशियों ने बिना चुनाव के ही जीत दर्ज की है. इस चुनाव में जिन सीटों पर मतदान कराया गया है कि उन पर कुल मिलाकर 40फीसदी मतदान प्रतिशत रहा है.

कई सीटों पर सामने आए फाइनल नतीजे

  • मोहाली के माजरी ब्लॉक से गोविंदगढ़ ज़ोन पुलिस स्टेशन का पहला रिजल्ट सामने आया है. यहां से आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट जसमीत कौर चुनाव जीत चुकी हैं. उन्होंने अकाली दल के कैंडिडेट को 1031 वोटों के मार्जिन से हराया है. अकाली दल के कैंडिडेट को सिर्फ़ 630 वोट मिले, महाली जिले के माजरी ब्लॉक से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट जीते हैं.
  • ब्लॉक समिति अजनाला के ज़ोन जगदेव खुर्द से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह ने चुनाव जीत लिया है. संगरूर जिला परिषद तीन जोन में रुझान में आम आदमी पार्टी को लीड दिख रही है.
  • खरड़ के बड़ी करोरा से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट परमजीत सिंह जीत चुके हैं. उन्होंने 932 वोटों के मार्जिन से चुनाव जीता है. अकाली दल के कैंडिडेट हंस राज को 911 वोट मिले हैं.
  • कांग्रेस ने भी मोहाली में अपना खाता खोला है. खरड़ के मुल्लापुर में कांग्रेस कैंडिडेट सतीश कुमार जीते, 701 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की है. यहां आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट कमलजीत को सिर्फ़ 527 वोट मिले हैं.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img