Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsIPL Auction 2026: काव्या मारन ने दिए जिसे 13 करोड़, उसने 48...
spot_img

IPL Auction 2026: काव्या मारन ने दिए जिसे 13 करोड़, उसने 48 गेंदों में जिताया मैच, 9 गेंदों को मारा बाउंड्री के बाहर

काव्या मारन की टीम में आने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी लायम लिविंगस्टन ने पहली बड़ी पारी खेली.

16 दिसंबर को अबू धाबी में हुए आईपीएल ऑक्शन में जिस खिलाड़ी पर काव्या मारन ने 13 करोड़ रुपये लुटाए, उसने उसी दिन सिर्फ 48 गेंदों में मैच जिताऊ पारी खेलकर बता दिया कि उस पर लगाया दांव बेकार नहीं है. बड़ी बात ये है कि उस खिलाड़ी ने खुद को साबित भी अबू धाबी में ही किया. हम बात कर रहे हैं लायम लिविंगस्टन की, जिन्होंने इंटरनेशनल लीग T20 के मुकाबले में 16 दिसंबर को अपनी टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ दमदार पारी खेली.

लिविंगस्टन ने 48 गेंदों में खेली विस्फोटक पारी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लायम लिविंगस्टन ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अपनी टीम के लिए इतने रन मारे कि वो इस सीजन में उनका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया. लिविंगस्टन ने अबू धाबी में खेले T20 में चौथे नंबर पर उतरकर सिर्फ 48 गेंदों में ही 76 रन ठोक दिए. 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ खेली इस पारी के दौरान उन्होंने 9 गेंदों को बाउंड्री के बाहर मारा. मतलब, उन्हें छक्के और चौके के जरिए सीमारेखा के पार किया. लिविंगस्टन ने 6 चौके और 3 छक्के जमाए.

1 रन से मैच जीती लिविंगस्टन की टीम

लायम लिविंगस्टन की इस विस्फोटक पारी का नतीजा ये हुआ कि उनकी टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बना दिए. जवाब में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेजर्ट वाइपर्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाकर ही थम गई और 1 रन से मुकाबला हार गई.

लिविंगस्टन के लिए काव्या मारन ने खोली तिजोरी

लायम लिविंग्स्टन वही खिलाड़ी हैं, जिनके लिए काव्या मारन ने अपनी तिजोरी खोलकर रख दी. हालांकि, IPL 2026 के ऑक्शन के पहले राउंड में वो नहीं बिके थे. लेकिन, जब दूसरी बार जब उनका नाम आया तो KKR, हैदराबाद, लखनऊ और गुजरात की टीमें ने उन्हें खरीदने के लिए टूट पड़ीं.

13 करोड़ में मारी बाजी

लिविंगस्टन पर बोली लगाने की शुरुआत KKR ने की थी. फिर उसमें गुजरात भी कूद पड़ी. लेकिन आखिर में असली टक्कर लखनऊ और हैदराबाद के बीच हुई. LSG उन्हें खरीदने के लिए 12.8 करोड़ तक गई, सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में डील क्लोज कर दी.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img