Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab में बड़ा कांड: कबड्डी खिलाड़ी/Promoter र Rana Balachouri की सिर में...
spot_img

Punjab में बड़ा कांड: कबड्डी खिलाड़ी/Promoter र Rana Balachouri की सिर में गोली मारकर हत्या

पंजाब के मोहाली में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पंजाब के मोहाली के सोहना इलाके में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी की घटना हुई. ये घटना उस समय हुई, जब कबड्डी मैच चल रहा था. इस गोलीबारी में एक कबड्डी खिलाड़ी और कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनका रिश्ता हिमाचल के शाही परिवार से था. बताया जा रहा है कि कंवर दिग्विजय सिंह के परदादा ऊना के पास स्थित एक रियासत के राजा थे और उनका पूरा परिवार हिमाचल प्रदेश का ही रहने वाला था. हालांकि, अब काफी लंबे समय से वह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के बलाचौर (नवांशहर) रह रहे थे.

12 दिन पहले ही हुई थी शादी

कंवर दिग्विजय सिंह की शादी महज 12 दिन पहले 4 दिसंबर को ही हुई थी. उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली एक युवती से लव मैरिज की थी, लेकिन 12 दिन बाद ही उनकी पत्नी का सुहाग उजड़ गया. 6 दिसंबर को उनका रिसेप्शन हुआ था. दोस्तों ने बताया कि वह अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे. इससे पहले नवंबर में उनके दो दोस्तों की भी शादियां हुई थीं. अब वह अपनी शादी के बाद से काफी खुश थे. उनका एक छोटा भाई है, जबकि उनकी बहन विदेश में रहती हैं.

कुश्ती, कबड्डी और मॉडलिंग

कंवर दिग्विजय सिंह न सिर्फ कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर थे, बल्कि इससे पहले वह कुश्ती भी कर चुके थे. बाद में वह कबड्डी खिलाड़ी बन गए थे. फिर उन्होंने अपनी कबड्डी टीम बनाई और प्रमोटर बन गए. यही नहीं वह मॉडलिंग भी कर चुके थे. अब कुछ दिनों में ही वह म्यूजिक इंडस्ट्री में भी काम करना का प्लान बना रहे थे. कंवर दिग्विजय सिंह के एक दोस्त जगदीप सिंह ने बताया कि दिग्विज सिंह महंगी गाड़ियां और हथियार रखने के काफी शौकीन थे.

कोरोना काल में की समाज सेवा

इसके अलावा पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कुश्ती खेलनी भी शुरू कर दी थी. इसके बाद उन्होंने कबड्डी की ओर रुख कर लिया था. उनके एक और दोस्त जश्न ने बताया कि भले ही वह एक संपन्न परिवार से थे, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सब कुछ हासिल किया था. जश्न ने बताया कि कंवर दिग्विजय सिंह अपने दोस्तों पर जान छिड़कते थे और दोस्तों से बहुत ज्यादा प्यार करते थे. उनके लिए हर वक्त किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार रहते थे. उन्होंने कोरोना काल के दौरान मोहाली में समाज सेवा भी की थी. उन्होंने जरूरतमंद लोगों के घरों तक राशन पहुंचाया था. वह कोई नशा भी नहीं करते थे और सिर्फ दूध पीना पसंद करते थे.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img