Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsमनकीरत औलख आने से पहले Sohana Kabaddi Cup में फायरिंग, राणा बलचौरिया...
spot_img

मनकीरत औलख आने से पहले Sohana Kabaddi Cup में फायरिंग, राणा बलचौरिया की मौत

मोहाली में सोहाना कबड्डी कप में फायरिंग की बड़ी वारदात हुई है।

इस फायरिंग में राणा बलचौरिया की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस कबड्डी कप में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही कबड्डी कप में जमकर फायरिंग हो गई। इस फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 82 के ग्राउंड के बैदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से 4 दिन का कबड्डी मैच हो रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश सेल्फी लेने के बहाने प्रमोटर और कोच राणा बलचौरिया के पास पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने उनके सिर में गोली मार दी,  जिससे वह गंभीर घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में कोच को इलाज के लिए फोर्टिस में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में बंबीबा गैंग का हाथ सामने आया है। हालांकि बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब कोच राणा बलाचौरिया को ग्राउंड से निकलते समय फोटो खींचने के बहाने बाइक सवारों ने रोका। तभी बाइक सवारों में से एक ने कोच के चेहरे पर कपड़ा डालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में राणा बलाचौरिया को गोलियां लगी, जिससे उसके मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे कैमरों को चेक कर रही है।
एसएसपी ने मौके पर पहुंचे  और उन्होंने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि फायरिंग केस में बंबीबा गैंग का हाथ सामने आया है। एसएसपी ने कहा कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फोटो लेने के बहाने राणा बलाचौरिया पर 6 राउंड फायर कर दिए हैं, जिससे उनकी मौत हो गई है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस इलाके में लगे कैमरों को चेक कर रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img