Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsEngland दौरे के लिए Team India का ऐलान, Shubman Gill बने टेस्ट...
spot_img

England दौरे के लिए Team India का ऐलान, Shubman Gill बने टेस्ट टीम के Captain

England दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।

ग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान व ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया। शुभमन गिल का 20 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन खासकर ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब फार्म के चलते मई में इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

गिल ने भारत के लिए अब तक 32 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने भारत के 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एमसीजी टेस्ट में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 35.05 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। उनके घर में (42.03) और बाहर (27.53) औसत में बड़ा अंतर है। आगामी सीरीज गिल का पहला पूरा दौरा होगी। उन्होंने 2021 और 2023 में वहां पर दो डब्ल्यूटीसी फाइनल खेले हैं और 2021 दौरे पर वह पांचवां टेस्ट भी खेला था, जो कोविड-19 की वजह से स्थगित करने के बाद खेला गया था।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से भारत 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत करेगा। उनको पहला टेस्ट हेडिंग्ले (20 जून से), दूसरा टेस्ट एजबस्टन (2 जुलाई से), तीसरा टेस्ट लॉर्डस (10 जुलाई से), चौथा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड (23 जुलाई से) और फाइनल टेस्ट द ओवल (31 जुलाई से) में खेलना है। भारत अपने दौरे की शुरुआत बेकनहम में भारत ए के खिलाफ 13 से 16 जून तक चार दिवसीय मैच से करेगा।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img