Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsLudhiana: शराब ठेके के दो कारिंदे गिरफ्तार, 422 बोतल शराब बरामद
spot_img

Ludhiana: शराब ठेके के दो कारिंदे गिरफ्तार, 422 बोतल शराब बरामद

थाना जोधेवाल पुलिस ने शराब के ठेके पर काम करने वाले दो कारिंदों को गिरफ्तार किया है।

थाना जोधेवाल पुलिस ने शराब के ठेके पर काम करने वाले दो कारिंदों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 422 बोतल शराब बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जहरीली शराब से हुई तीन मौतों के बाद की गई है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अनिल कुमार काला निवासी संन्यास नगर की शिकायत पर की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह निवासी हिमाचल प्रदेश और सुशील कुमार निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एक शराब ठेके पर काम करते थे। यहीं से रिंकू, देबी और मंगू नामक तीन व्यक्तियों ने शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद तीनों की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पैक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब्त की गई शराब नकली थी या उसमें किसी प्रकार का जहरीला रसायन मिलाया गया था।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img