Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsIndian सांसदों की फ्लाइट लैंड होने से पहले ही मॉस्को एयरपोर्ट पर...
spot_img

Indian सांसदों की फ्लाइट लैंड होने से पहले ही मॉस्को एयरपोर्ट पर Drone attack

विमान की एंट्री जैसे ही मॉस्को में हुई, वैसे ही यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक कर दिया है.

पाकिस्तानी आतंकवादियों की पोल खोलने रूस पहुंचे भारतीय डेलिगेशन के विमान को राजधानी मॉस्को में चक्कर लगाना पड़ गया. दरअसल, DMK सांसद कनिमोई के नेतृत्व वाला डेलिगेशन ने जैसे ही मॉस्को में एंटर किया, वैसे ही यूक्रेन ने ड्रोन अटैक कर दिया. यूक्रेन के ड्रोन अटैक की वजह से मॉस्को के सभी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई
रूस के इस फैसले की वजह से भारतीय डेलिगेशन का विमान कई मिनटों तक हवा में ही चक्कर काटने लगा. आखिर में जब ग्रीन सिग्नल हुआ, तो विमान को मॉस्को में लैंड कराया गया.

मॉस्को में भारतीय राजदूत ने किया स्वागत

फ्लाइट लैंड होने के बाद सभी सांसदों को मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार ने स्वागत किया. सभी सांसदों का काम रूस की सरकार, वरिष्ठ सांसदों, अधिकारियों और एक्सपर्ट को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के बारे में जानकारी देना है.
कनिमोई का कहना है कि रूस से पहले ही भारत के रिश्ते बेहतरीन हैं. रूस को हम बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान के आतंकवादी दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है.

पुतिन को पहले से है इस बात का डर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में कहा था- जब भी कोई दूसरे देश के सरकारी डेलिगेशन रूस आना चाहते हैं, तब यूक्रेन मॉस्को पर ड्रोन अटैक कर देता है.
पुतिन के मुताबिक यूक्रेन जानबूझकर यह करता है, जिससे बाकी दुनिया से रूस का संपर्क न रहे. लोग इस डर से रूस आना छोड़ दें.

यूक्रेन ने नहीं दिया है कोई जवाब

मॉस्को में भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के मॉस्को में एंट्री के वक्त ड्रोन अटैक को लेकर यूक्रेन ने कोई जवाब नहीं दिया है. द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन के ड्रोन अटैक से डरकर रूस ने 3 एयरपोर्ट को बंद कर दिया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन ने भारी संख्या में रूस पर ड्रोन अटैक किया है. सिर्फ 22 मई को रूस ने यूक्रेन के 250 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img