Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, आदमपुर एयरपोर्ट से शुरू होगी...
spot_img

Punjab के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, आदमपुर एयरपोर्ट से शुरू होगी ये नई Flight

Punjab के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

आदमपुर एयरपोर्ट से जून महीने से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस नई कनैक्टिविटी की शुरुआत के सिलसिले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने  एयरपोर्ट पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया और एक दूसरे का स्वागत किया।
एयरपोर्ट अथॉर्रिटी की ओर से प्रमुख अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार निराला (ए.पी.डी.) अमित कुमार (ए.जी.एम. सिविल), सूरज यादव (मैनेजर कमर्शियल), सूर्य प्रताप (इंचार्ज ऑपरेशन)और मोहन पंवार (सी.एम.ओ.) उपस्थित रहे। वहीं इंडिगो की ओर से एयरपोर्ट मैनेजर दुष्टि डालमिया और असिस्टैंट मैनेजर भीष्टिमता ने टीम के साथ आदमपुर पहुंचकर औपचारिकताओं को पूरा किया। सनद रहे कि इस फ्लाइट के नियमित रूप से संचलित होने से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन को एक नई गति मिलेगी।
फ्लाइट का शैड्यूल
मुंबई से आदमपुरः दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान, शाम 4.30 बजे आगमन
आदमपुर से मुंबईः शाम 5 बजे प्रस्थान, रात 7.30 बजे आगमन
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img