Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsMohali में ED की Raid से मचा हड़कंप, इस कंपनी मालिक...
spot_img

Mohali में ED की Raid से मचा हड़कंप, इस कंपनी मालिक पर लगे गंभीर आरोप

ईडी के अधिकारी बाजवा के घर में घुसे और गेट अंदर से बंद कर दिया गया।

 प्रवर्तन विभाग (ED) की टीम ने मोहाली के सेक्टर 71 स्थित सनी एन्क्लेव के मालिक जरनैल सिंह बाजवा के घर और सनी एन्क्लेव स्थित कार्यालय पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारी सुबह करीब 10 बजे एक इनोवा और एक फॉर्च्यूनर कार में पहुंचे। ईडी के अधिकारी बाजवा के घर में घुसे और गेट अंदर से बंद कर दिया गया। इस छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ केंद्रीय पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।
इस बीच, ED के अधिकारियों की दूसरी टीम बाजवा के सनी एन्क्लेव कार्यालय पहुंची और दोनों स्थानों पर एक साथ जांच शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी ने सबसे पहले बाजवा के परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन बंद करवाए और उनसे पूछताछ के दौरान टीम ने घर में मौजूद कंप्यूटर, बैंक खातों और रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेजों की भी तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक, ईडी छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर सील करने को भी कह रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ED को संदेह है कि बाजवा और उनकी कंपनी ने कॉलोनियां काटने और कई लोगों को प्लॉट बेचने से संबंधित बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। संबंधित ED अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बाजवा के घर के अंदर खड़े केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने बात करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि साल 2023 में ईडी ने जरनैल सिंह बाजवा के खिलाफ जांच शुरू की थी। उसके खिलाफ खरड़ और एनआरआई पुलिस स्टेशनों में प्लॉटों की खरीद-फरोख्त से संबंधित धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और वह वर्तमान में रोपड़ जेल में बंद है, जहां उसके खिलाफ दर्ज मामलों का सामना किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक ईडी की टीम बाजवा के घर और दफ्तर की जांच कर रही थी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img