Sunday, November 8, 2026
Homeपंजाबचीन में जाकर फाइटर जेट चलाना सीख रहे पाकिस्तानी पायलट, 50 परसेंट...
spot_img

चीन में जाकर फाइटर जेट चलाना सीख रहे पाकिस्तानी पायलट, 50 परसेंट डिस्काउंट पर दे रहा फाइटर जेट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की सेना की सटीक रणनीति और ताकत के प्रदर्शन से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है।

ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की सेना की सटीक रणनीति और ताकत के प्रदर्शन से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। जवाब में अब वो फिर से युद्ध की तैयारियों में जुट गया है। हमेशा की तरह इस बार भी उसे सहारा मिला है चीन का, जो न केवल उसकी सैन्य क्षमता बढ़ाने में मदद कर रहा है, बल्कि एडवांस टेक्नोलॉजी वाले फाइटर जेट्स को भी भारी छूट के साथ उपलब्ध करा रहा है।

पाकिस्तान को मिलेंगे 50% छूट पर J-35A फाइटर जेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन पाकिस्तान को अपने अत्याधुनिक 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट J-35A की आपूर्ति 50% छूट के साथ कर रहा है। पहले चरण में 30 जेट्स देने की योजना है, जिनकी डिलीवरी अगस्त 2025 तक की जाएगी। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी पायलट पहले से ही चीन में इन जेट्स की उड़ान की ट्रेनिंग ले रहे हैं ताकि आने के बाद उनका इस्तेमाल तुरंत शुरू किया जा सके।

PunjabKesari

क्या है J-35A की ताकत?

J-35A चीन का ट्विन-इंजन, स्टील्थ, सुपरसोनिक फाइटर जेट है, जिसे स्ट्राइक मिशन के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसे अमेरिका के F-35 और रूस के Su-57 के समकक्ष माना जा रहा है। इस फाइटर जेट में है:
  • WS-19 इंजन, जो इसे 2200 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान की क्षमता देता है
  • लंबी और छोटी दूरी की मिसाइलों को ले जाने की इंटरनल कैपेसिटी
  • लगभग 8,000 किलोग्राम पेलोड की क्षमता
  • अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम और रडार से बचने की तकनीक
चीन क्यों दे रहा है इतनी रियायत?
चीन की इस मदद के पीछे केवल दोस्ती नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक रणनीति है। चीन चाहता है कि दक्षिण एशिया में उसकी पकड़ बनी रहे और पाकिस्तान उसकी रक्षा प्रणाली पर निर्भर बना रहे। इस तरह चीन न सिर्फ भारत को घेरने की नीति पर काम कर रहा है, बल्कि क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को भी अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रहा है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img