Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab: Intelligence के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक और जासूस गिरफ्तार
spot_img

Punjab: Intelligence के हाथ लगी बड़ी सफलता, एक और जासूस गिरफ्तार

बठिंडा छावनी क्षेत्र से जासूसी के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है।

बठिंडा छावनी क्षेत्र से जासूसी के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय रकाब के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। रकाब लंबे समय से बठिंडा छावनी क्षेत्र में दर्जी की दुकान चला रहा था और सेना के जवानों की यूनिफॉर्म सिलने का काम करता था।
मिलिट्री इंटेलिजेंस को रकाब की गतिविधियों पर कुछ समय से संदेह था। संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद इंटेलिजेंस विभाग ने उसे हिरासत में लिया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे थाना कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रकाब के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आधिकारिक गुप्ताचार अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी का संपर्क कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से था और वह सैन्य क्षेत्र से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जानकारी किसे और किस उद्देश्य से दी जा रही थी। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या रकाब किसी बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है या किसी व्यक्ति विशेष के निर्देश पर यह कार्य कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसके संपर्कों और कॉल डिटेल्स की भी जांच शुरू कर दी है।
बठिंडा छावनी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं और इस गिरफ्तारी के बाद निगरानी और सख्त कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस या संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दें। इससे पहले एक मोची को भी जासूसी के आरोप में में गिरफ्तार किया जा चुका।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img