Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJammu – Kashmir के शोपियां में सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ एनकाउंटर,...
spot_img

Jammu – Kashmir के शोपियां में सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ एनकाउंटर, 3 को किया ढेर

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पूरे इलाके में फोर्स की तैनाती है. इसके साथ ही कई जगहों पर अभी भी सर्च ऑपरेशन के साथ ही कई अन्य ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. सोमवार शाम पाकिस्तान के ड्रोन दिखाई देने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों एनकाउंटर को अंजाम दिया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार 2 से 3 आतंकियों को सेना ने घेर लिया था. सेना की गोलीबारी में एक आतंकी तुरंत मारा गया जबकि दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ के बाद सेना ने बचे हुए 2 आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही सेना ने घाटी से आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कई इलाकों में अलग-अलग ऑपरेशन चल रहे हैं. ऐसे ही एक ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई. सेना ने 3 आतंकी को मार गिराया है. जबकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं.
सुरक्षाबलों से घिरे आतंकियों जैसे ही सेना के जवानों को देखा तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों को पहले से ही यहां आतंकियों होने का इनपुट मिला था. यही कारण है कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

सीजफायर के बाद आतंकियों पर एक्शन

सीजफायर के बाद भारतीय सेना ने साफ कर दिया कि हमारा निशाना केवल आतंकवादी ही हैं, उनका खात्मा जरूरी है. यही कारण है कि भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था. इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.
बता दें की सेना की तरफ से पिछले कई दिनों से आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज बड़ी सफलता मिली है.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img