Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsजम्मू-उधमपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, भारत-पाक तनाव के बीच...
spot_img

जम्मू-उधमपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा ऐलान

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण भारतीय रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों में टकराव की स्थिति और गहरी हो गई है। पाकिस्तान द्वारा मिसाइल और ड्रोन अटैक का इंडिया ने करारा जवाब दिया है। हालांकि, स्थिति की नाजुकता देखते हुए हवाई सेवाओं में भी उलट-फेर हुआ है। इस बीच भारतीय रेलवे ने भी एक घोषणा की है, जिसके तहत जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन सेवा प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को वहां से निकालने का है। ये ट्रेनें आज इन समय पर चलाई जाएंगी।
कहां से कब कौन सी ट्रेन चलेंगी?
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04612 को जम्मू से सुबह 10:45 बजे चलेगी। इस ट्रेन में 12 अनरिजर्व्ड कोच और सामान्य और आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए 12 आरक्षित कोच शामिल हैं। दूसरी ट्रेन दोपहर 12:45 पर उधमपुर से रवाना होगी। यह 20 कोचों वाली वंदे भारत रेक ट्रेन है। यह ट्रेन जम्मू और पठानकोट के रास्ते चलेगी, जो उत्तरी जिलों को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी। इसके अलावा, एक और 22 कोच वाली पूरी तरह से आरक्षित एलएचबी विशेष ट्रेन शुक्रवार शाम को लगभग 7:00 बजे जम्मू से रवाना होगी।
अनारक्षित होंगी सभी ट्रेनें
बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा ये तीनों ट्रेनें अनारक्षित हैं। जिन लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पाया है, वे इन ट्रेनों की मदद ले सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, जिस कारण भारत के रिहायशी इलाकों में अटैक होने की संभावनाएं हैं। बीते दिन जम्मू-कश्मीर एयरपोर्ट को निशाना भी बनाने की कोशिश की गई थी।
बढ़ रहा तनाव
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच तनाव ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से बढ़ गया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओजेके के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के थे। 7-8 मई को पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन अटैक की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img