Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsEaseMyTrip ने जारी की एडवाइजरी, तुर्की-अजरबैजान की यात्रा करते समय बरतें सावधानियां
spot_img

EaseMyTrip ने जारी की एडवाइजरी, तुर्की-अजरबैजान की यात्रा करते समय बरतें सावधानियां

 यात्रियों को तुर्की और अजरबैजान सहित देशों की यात्रा करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया।

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म में से एक, EaseMyTrip.com ने शुक्रवार को यात्रा करने को लेकर एडवाइजरी जारी की, जिसमें यात्रियों को तुर्की और अजरबैजान सहित देशों की यात्रा करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया।
इन दोनों देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान को समर्थन दिया है। ईजमाई ट्रिप के सह-संस्थापक और अध्यक्ष निशांत पिट्टी ने हालिया घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में हुई घटनाओं से हम बहुत चिंतित हैं। EaseMyTrip में यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपने सभी ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा की योजना बनाने से पहले अपडेट रहें।

क्या दी गई सलाह?

वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच, कई एयरलाइनों ने यात्रियों से उड़ानों के रवाना होने से 3 घंटे पहले हवाई अड्डों पर पहुंचने का आग्रह करते हुए सलाह जारी की है। यात्रियों से सरकार द्वारा अनुमोदित वैध फोटो पहचान दस्तावेज साथ रखने का भी अनुरोध किया गया है।
उड़ान हुए रद्द
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच हवाई अड्डे बंद किए जाने के बाद स्पाइसजेट ने उत्तर भारत के छह हवाई अड्डे से उड़ान संचालन रद्द करने की घोषणा की है।

ये हवाई अड्डे रहेंगे बंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की गई अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में स्पाइसजेट ने कहा कि लेह, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, कांडला और धर्मशाला हवाई अड्डे फिलहाल बंद हैं और इन शहरों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक निलंबित रहेंगी।
इससे पहले, इंडिगो ने हवाईअड्डे बंद होने के संबंध में विमानन अधिकारियों के निर्देशों के बाद 10 मई तक उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के 11 शहरों में अपनी उड़ान संचालन रद्द कर दिया था। इंडिगो ने अपने यात्रा परामर्श में कहा कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट प्रभावित शहर हैं जहां उड़ान संचालन 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दिया गया है।
क्या था पहलगाम मामला?
बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी समूहों से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। ये ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img