Today Earthquakes News : शुक्रवार सुबह कई इलाकों में भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। महाराष्ट्र के नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में धरती हिली। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुबह के दौरान कुल चार भूकंप दर्ज किए गए। इनमें सबसे तेज झटका अफगानिस्तान में आया, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
नासिक में सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप
महाराष्ट्र के नासिक में सुबह करीब 5:32 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 रही और भूकंप की गहराई लगभग 3 किलोमीटर दर्ज की गई। झटका कम तीव्रता का होने के कारण अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
चंबा में भी कांपी धरती
हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुबह 6:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 3.0 रही और इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर बताई गई। चंबा में भी किसी बड़े जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
अफगानिस्तान में दो बार आया भूकंप
अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह करीब 12 मिनट के अंतराल में दो भूकंप आए। पहला झटका सुबह 4:29 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.0 थी। इसके बाद 4:41 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों की गहराई करीब 147 किलोमीटर और 136 किलोमीटर रही।
चारों भूकंपों की टाइमिंग और तीव्रता
- अफगानिस्तान: 4:29 बजे | तीव्रता 4.0 | गहराई 147 किमी
- अफगानिस्तान: 4:41 बजे | तीव्रता 4.4 | गहराई 136 किमी
- नासिक: 5:32 बजे | तीव्रता 3.4 | गहराई 3 किमी
- चंबा: 6:36 बजे | तीव्रता 3.0 | गहराई 5 किमी
सुबह कुछ घंटों के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों में आए इन भूकंपों से लोगों में हलचल जरूर हुई, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।



