Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsKullu Jobs 2026: 500 पदों पर भर्ती का मौका, 13 अगस्त को...
spot_img

Kullu Jobs 2026: 500 पदों पर भर्ती का मौका, 13 अगस्त को होगा कैंपस इंटरव्यू

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे विशेष कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान में BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD. की ओर से किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 500 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,000 मासिक वेतन के साथ PF और ESIC की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने कुल CTC ₹16,000 निर्धारित किया है।

नौकरी के लिए चयनित युवाओं को कंपनी की आवश्यकता के अनुसार दिल्ली, पुणे, मुंबई और गुजरात में नियुक्ति दी जा सकती है।

इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का TA/यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के फोन नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img