Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsलुधियाना में बड़ा हादसा टला, पानी से भरे गड्ढे में पलटी कार;...
spot_img

लुधियाना में बड़ा हादसा टला, पानी से भरे गड्ढे में पलटी कार; परिवार सुरक्षित

लुधियाना के लाडोवाल कस्बे में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब सर्विस लेन पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में एक कार पलट गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाने के बाद सर्विस लेन से गुजर रहा था। बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हुआ था, जिससे सड़क किनारे बना गहरा गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जैसे ही कार पानी से भरे हिस्से के ऊपर से गुजरी, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार गड्ढे में पलट गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि करीब दो महीने पहले बारिश के पानी की निकासी के लिए सर्विस लेन के किनारे गहरे गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन अब तक उन्हें सुरक्षित नहीं किया गया और न ही वहां चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और NHAI से मांग की है कि इन गड्ढों को जल्द भरवाया जाए या उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img