Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest Newsगैस सिलेंडर गायब होने पर घबराएं नहीं, जानिए क्या कहते हैं नियम
spot_img

गैस सिलेंडर गायब होने पर घबराएं नहीं, जानिए क्या कहते हैं नियम

देश के अधिकांश घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कई बार सिलेंडर के गुम होने या चोरी होने की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि अगर उनका गैस सिलेंडर खो जाए तो क्या गैस कनेक्शन भी रद्द हो जाएगा और नया सिलेंडर कैसे मिलेगा।

गैस कंपनियों के नियमों के अनुसार, सिलेंडर गुम होने या चोरी होने की स्थिति में उपभोक्ता का गैस कनेक्शन बंद नहीं किया जाता। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं।

यदि आपका सिलेंडर चोरी हो जाता है या कहीं गुम हो जाता है, तो सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। शिकायत के दौरान सिलेंडर पर अंकित यूनिक नंबर की जानकारी देना जरूरी होता है, ताकि उसकी पहचान और जांच में आसानी हो सके।

इसके बाद संबंधित गैस एजेंसी को घटना की जानकारी लिखित रूप में देनी होती है। साथ ही उपभोक्ता को कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा कराने होते हैं, जिनमें ओरिजिनल सब्सक्रिप्शन वाउचर, कनेक्शन धारक का पहचान पत्र और पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी शामिल है।

गैस कंपनियां सिलेंडर गुम होने की स्थिति में उपभोक्ता से जुर्माना या अतिरिक्त सुरक्षा राशि भी वसूल सकती हैं। आमतौर पर यह राशि 1,000 रुपये से 3,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, अंतिम राशि इस बात पर निर्भर करती है कि केवल सिलेंडर खोया है या उसके साथ रेगुलेटर भी गायब हुआ है।

सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद गैस एजेंसी उनकी जांच करती है। जांच प्रक्रिया पूरी होने और निर्धारित जुर्माना या सिक्योरिटी राशि जमा कराने के बाद उपभोक्ता को नया सिलेंडर जारी कर दिया जाता है। ऐसे में सिलेंडर गुम होने की स्थिति में घबराने के बजाय तय प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img