Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsस्कूलों की छुट्टियां बढ़ने की अफवाह पर लगा विराम, पंजाब में 1...
spot_img

स्कूलों की छुट्टियां बढ़ने की अफवाह पर लगा विराम, पंजाब में 1 जुलाई से फिर गूंजेगी पढ़ाई की घंटी

 

पंजाब में गर्मियों की छुट्टियों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच शिक्षा विभाग ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि राज्य के स्कूलों की छुट्टियों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है और सभी स्कूल 1 जुलाई से अपने निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे।

हाल के दिनों में यह खबर तेजी से फैल रही थी कि भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियों को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि शिक्षा विभाग ने इन दावों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है।

अधिकारियों के अनुसार, सरकार की ओर से छुट्टियों को आगे बढ़ाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां 1 जुलाई से सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों से बचें।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img