
अमृतसर के विश्व प्रसिद्ध अमृतसरी कुलचे को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग दिलाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में पंजाब सरकार के फूड प्रोसेसिंग विभाग के विशेष सचिव संदीप हंस ने कहा कि GI टैग मिलने से अमृतसरी कुलचे को कानूनी पहचान मिलेगी और नकली उत्पादों पर रोक लगाई जा सकेगी।
बैठक में कुलचा निर्माताओं से एक एसोसिएशन बनाने की अपील की गई, जो GI टैग के लिए आधिकारिक आवेदन करेगी। इस प्रक्रिया के लिए पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, जिला प्रशासन और फूड प्रोसेसिंग विभाग की संयुक्त समिति बनाई जाएगी। व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अमृतसर की विरासत और स्थानीय कारोबार के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।



