बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में पहुंचकर माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।



