अजनाला: बीएसएफ की 117वीं बटालियन ने खुफिया सूचना के आधार पर गांव हरड़ खुर्द में कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर एक AK-47, 25 पिस्तौल, 47 मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
फिलहाल आरोपी बीएसएफ की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों का यह जखीरा किस नेटवर्क और किस मकसद के लिए इकट्ठा किया गया था। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।



