चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने और सरकार के जनहितैषी फैसलों से ध्यान भटकाने की साजिश है। मान ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधी उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वह नहीं हैं और यह बात वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा दोहराते हुए कहा कि वह हमेशा इसकी सर्वोच्चता का सम्मान करते हैं।
भगवंत मान ने कहा कि बेअदबी विरोधी कानून और पंजाब हित में लिए जा रहे फैसलों से घबराए कुछ लोग उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन वह पंजाब के ‘पानी, जवानी, किसानी और बाणी’ की रक्षा के लिए फैसले लेते रहेंगे।



