Thursday, November 12, 2026
HomeLatest Newsलुधियाना फायरिंग कांड में सनसनीखेज मोड़! बॉयफ्रेंड की थार पर गोलियां चलने...
spot_img

लुधियाना फायरिंग कांड में सनसनीखेज मोड़! बॉयफ्रेंड की थार पर गोलियां चलने के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम

लुधियाना (राज):

महानगर के शिंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरण नगर में थार सवार युवक पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मोड़ ले लिया। परिजनों द्वारा अपने बॉयफ्रेंड पर जानलेवा हमला करवाने और 15-20 राउंड गोलियां चलवाने से गहरे सदमे में आई 23 वर्षीय युवती रैना धीर ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। युवती को गंभीर हालत में सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत तफ्तीश शुरू कर दी है।

बॉयफ्रेंड का आरोप: ‘केक काटने बुलाया था, मां के ललकारने पर 25-30 गुंडों ने थार पर बरसाईं गोलियां’

वामिका एंटरप्राइज (नट-बोल्ट फैक्ट्री) के संचालक और हैबोवाल निवासी दिव्यांशु बग्गा ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि 2 नवंबर को उसका जन्मदिन था। दिव्यांशु के मुताबिक, उसकी दोस्त रैना धीर ने फोन कर उसे जन्मदिन का केक काटने के लिए अपने घर की गली में बुलाया था। रात करीब 12:30 बजे जैसे ही वह अपनी महिंद्रा थार लेकर हरचरण नगर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे 25 से 30 हथियारबंद युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। दिव्यांशु का आरोप है कि यह हमला लड़की के भाई रोहन धीर ने अपनी मां सीमा रानी के उकसाने पर करवाया। उसने दावा किया कि लड़की की मां ने चिल्लाते हुए कहा, “मारो इसे, आज यहां से इसकी लाश ही जानी चाहिए।” इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंके और 15 से 20 राउंड अंधाधुंध गोलियां चलाईं। गोलियों से टायर फटने के बावजूद वह गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। दिव्यांशु ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच खाटू श्याम यात्रा के दौरान जान-पहचान हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई थी। युवक का कहना है कि परिजनों के इस खूनी कदम और अपने प्रेमी पर गोलियां चलवाने से नाराज होकर रैना ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img