Thursday, November 12, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी! जनवरी में आचार संहिता, फरवरी...
spot_img

पंजाब में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी! जनवरी में आचार संहिता, फरवरी में मतदान के आसार

जालंधर:

पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संभावित चुनाव कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है, जबकि विधानसभा चुनावों के लिए मतदान फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में करवाए जाने की संभावना है। हालांकि, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव कार्यक्रम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों व नियुक्तियों को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश लागू हो जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका अहम रहेगी। चुनाव तैयारियों के तहत चुनाव आयोग उन अधिकारियों की तैनाती की समीक्षा कर रहा है, जो पिछले 3 वर्षों से एक ही स्थान पर या अपने गृह जिले में तैनात हैं। चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका को दूर करने और प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अधिकारियों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।

दूसरी ओर, पंजाब की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने भी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। राजनीतिक दल जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने, संगठन को सक्रिय बनाने और संभावित उम्मीदवारों के चयन की दिशा में काम कर रहे हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता जनसभाओं, बैठकों और राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img