जालंधर: सूर्या एन्क्लेव इलाके में लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, चार बदमाशों ने एक लोहा कारोबारी की गाड़ी को निशाना बनाया। बदमाशों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर रखी करीब 72 लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।



