Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर में आतंक फैलाने की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े नेटवर्क पर...
spot_img

अमृतसर में आतंक फैलाने की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर में सक्रिय दो संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान 4 नाबालिगों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बम और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्हें राज्य में अशांति फैलाने, संवेदनशील स्थानों की रेकी करने, युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करने और अवैध हथियारों का इंतजाम करने जैसे काम सौंपे गए थे।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी के लिए कैमरे लगाए थे। इन कैमरों से जुटाई गई जानकारी और वीडियो विदेशी हैंडलरों तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क का संबंध किसी अन्य आतंकी गतिविधि से तो नहीं है।

मामले में अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन थानों में अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने, फंडिंग के स्रोत का पता लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। राज्य की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img