Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsपंजाब की ‘मावां धियां सत्कार योजना’ में रिकॉर्ड पंजीकरण, 70 लाख पार...
spot_img

पंजाब की ‘मावां धियां सत्कार योजना’ में रिकॉर्ड पंजीकरण, 70 लाख पार पहुंची लाभार्थियों की संख्या; 1,149 करोड़ रुपये वितरित

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ‘मावां धियां सत्कार योजना’ को राज्यभर में महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। योजना के तहत अब तक 70 लाख से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है। सरकार ने शुरुआत में करीब 52 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य तय किया था, लेकिन पंजीकरण का आंकड़ा इस लक्ष्य को काफी पीछे छोड़ चुका है। वहीं, नई पात्र महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, जुलाई में 37 लाख से ज्यादा महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया, जबकि जून महीने में करीब 33 लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 66 क्षेत्रों में लाभार्थियों की संख्या 50 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है।

विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो जलालाबाद सबसे आगे रहा, जहां 87,460 महिलाओं ने योजना के लिए पंजीकरण कराया। इसके बाद सनौर में 84,111 और मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में 63,036 महिलाओं ने आवेदन किया। वहीं लुधियाना पश्चिम में सबसे कम, करीब 30 हजार महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। सरकार अब तक 32.96 लाख महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई, अगस्त और सितंबर की पहली किस्त जारी कर चुकी है। इसके लिए 1,149.59 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जुलाई में पंजीकरण कराने वाली महिलाओं के खातों में 1 अगस्त को तीन महीने की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र महिला तक योजना का लाभ पहुंचाना है और इसी कारण पूरे राज्य में पंजीकरण का अभियान लगातार जारी रहेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img