Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsअब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?-...
spot_img

अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 जुलाई 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पेपर लीक होने पर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्हांेने कहा कि अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए। प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे? उन्होंने 2024 में हुए नीट पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड को क्लीन चिट मिलने पर कहा कि मोदी जी ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई से क्लीन चिट दिलवा दी है। मोदी जी की अब पूरी पोल खुल गई है। सीबीआई के पास मास्टर माइंड के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं है। इससे पहले सीबीआई ने समय पर चार्जशीट नहीं फाइल की थी, जिसके चलते मास्टरमाइंड को 3 महीने में ही जमानत मिल गई थी।

मोदी जी ने 2024 में नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई से क्लीन चिट दिलवा दी- केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2024 में नीट पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड को सीबीआई से क्लीन चिट मिलने पर सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी की पूरी पोल खुल गई। 2024 में नीट का पेपर लीक हुआ।

 सीबीआई ने समय पर चार्जशीट भी नहीं फाइल की थी, जिसके चलते मास्टरमाइंड को 3 महीने में ही जमानत मिल गई थी- केजरीवाल

मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जानबूझकर टाइम पर चार्जशीट दायर नहीं की जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी। और आज उसको सीबीआई से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी। वाह मोदी जी वाह। आप से ना हो पाएगा। क्योंकि आपकी नीयत में खोट है।

अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं के जज्बे की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि मैं जेन-जी और अपने देश के युवाओं को सलाम करता हूं। जिस तरह से इस कॉकरोच आंदोलन में आप लोगों ने पुलिस, डंडों और आंसू गैस के गोलों का सामना किया है, वह कोई छोटी बात नहीं है। देश सो गया था, लोग सो गए थे और डरे हुए थे। मोदी सरकार ने लोगों को डराया हुआ था।

हमारे युवाओं ने पूरे हौसले और बुलंदी से इनके अत्याचारों का सामना किया है और पूरे देश को जगा दिया है -केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने तीन वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि एक वीडियो में एक लड़की पुलिस की उस वैन के सामने खड़ी हो जाती है जो उसके दोस्तों को जेल की तरफ ले जा रही होती है और वह पुलिस की वैन को आगे नहीं बढ़ने देती। दूसरे वीडियो में पुलिस एक लड़के को पीट रही है, लेकिन वह लड़का भागने के बजाय पुलिस से कहता है कि मुझे और डंडे मारो। वहीं तीसरे मामले में एक बच्चा पुलिस की वैन का दरवाजा खोल देता है और सारे बच्चे वैन से निकलकर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस हौसले और बुलंदी के साथ आप लोगों ने पुलिस और उनके अत्याचारों का सामना किया है, उसने आज पूरे देश को जगा दिया है।

अगर मुखिया का मुंह खुलता तो प्रधानों की सारी पोल खुल जाती, इसलिए मुखिया को बचाना जरूरी था- मनीष सिसोदिया

उधर, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुखिया का मुंह खुलता तो प्रधानों की सारी पोल खुल जाती। प्रधान मंत्री और शिक्षा के प्रधान को बचाना है इसलिए मुखिया को बचाना ज़रूरी था।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img